home page

जीएमसी के बाहर शिवसेना डोगरा फ्रंट का प्रदर्शन

 | 

जम्मू,, 20 जून (हि.स.)।

गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) के बाहर आज शिवसेना डोगरा फ्रंट ने प्रदर्शन कर मरीजों और उनके परिजनों को हो रही परेशानियों के खिलाफ आवाज उठाई। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि निजी एंबुलेंस संचालक मरीजों से 40 हजार रुपये तक वसूल रहे हैं जबकि जरूरतमंद लोगों के लिए पर्याप्त सरकारी एंबुलेंस व्यवस्था उपलब्ध नहीं कराई जा रही है।

शिवसेना डोगरा फ्रंट के नेताओं ने कहा कि गंभीर मरीजों को दूसरे अस्पतालों में रेफर किए जाने पर परिजनों को निजी एंबुलेंस का सहारा लेना पड़ता है जिससे उन पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से सरकारी एंबुलेंस सेवाओं को मजबूत करने और निजी एंबुलेंस संचालकों की मनमानी पर रोक लगाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द उचित व्यवस्था नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता