home page

शेषनाग मार्ग के विकास को लेकर शिवसेना और डोगरा फ्रंट का महबूबा मुफ्ती के खिलाफ प्रदर्शन

 | 

जम्मू,, 25 नवंबर (हि.स.)।

अमरनाथ यात्रा के शेषनाग मार्ग के विकास के मुद्दे को लेकर शिवसेना और डोगरा फ्रंट ने पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने अमरनाथ यात्रा मार्ग पर विकास कार्यों के विरोध को लेकर महबूबा मुफ्ती के प्रति नाराजगी जताई। उन्होंने मांग की कि अमरनाथ यात्रा को सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने के लिए शेषनाग मार्ग पर बुनियादी सुविधाओं के विकास में किसी तरह की रुकावट नहीं आनी चाहिए। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यात्रा मार्ग को बेहतर बनाया जाना चाहिए। शिवसेना और डोगरा फ्रंट ने प्रशासन से अमरनाथ यात्रा से जुड़े विकास कार्यों को बिना किसी बाधा के जारी रखने की मांग की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता