जीएमसी में सेवा भारती ने शुरू की 10 थाली योजना
जम्मू,, 16 अप्रैल (हि.स.)।
सरकारी मेडिकल कॉलेज में जरूरतमंदों को सस्ता और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सेवा भारती द्वारा 10 थाली योजना की शुरुआत की गई है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि अस्पताल में आने वाला कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे।
इस योजना के तहत मरीजों के परिजनों, जरूरतमंद लोगों और आम जनता को मात्र 10 रुपये में भरपेट भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। सेवा भारती के कार्यकर्ताओं ने बताया कि यह सेवा विशेष रूप से उन लोगों के लिए राहत लेकर आई है जो दूर-दराज से इलाज के लिए जीएमसी आते हैं और महंगे भोजन का खर्च नहीं उठा पाते।
इस पहल की स्थानीय स्तर पर सराहना की जा रही है और लोगों ने इसे एक मानवीय प्रयास बताया है। संस्था का कहना है कि आगे भी इस तरह की सेवाओं को जारी रखा जाएगा ताकि समाज के कमजोर वर्गों की मदद की जा सके।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

