home page

कठुआ में महिला सशक्तिकरण विषय पर संगोष्ठी आयोजित

 | 
कठुआ में महिला सशक्तिकरण विषय पर संगोष्ठी आयोजित


कठुआ, 06 मार्च (हि.स.)। जिला प्रशासन कठुआ द्वारा मनाए जा रहे महिला सप्ताह समारोह के तहत जिला सूचना केंद्र कठुआ ने लर्निंग टेम्पल हाई स्कूल में “महिला सशक्तिकरण” विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया। कार्यक्रम जिले की यूथ एंगेजमेंट एंड एम्पावरमेंट प्लान के तहत आयोजित किया गया।

इस अवसर पर जिला शिक्षा योजना अधिकारी अंजना मन्याल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं, जबकि मोनिका गुप्ता, माधवी गुप्ता और एडवोकेट मिशी खानम विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुईं। संगोष्ठी प्रतियोगिता में स्कूल के पांच विद्यार्थियों ने भाग लेते हुए महिला सशक्तिकरण और लैंगिक समानता के महत्व पर अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में नैंसी कंगोत्रा ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि पंकिता महाजन दूसरे और हासविका शर्मा तीसरे स्थान पर रहीं। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को महिलाओं की उपलब्धियों और विभिन्न क्षेत्रों में उनके योगदान को दर्शाने वाली लघु फिल्म “विमेन इन एनर्जी” भी दिखाई गई। मुख्य अतिथि अंजना मन्याल ने अभिभावकों, विशेषकर माताओं से बेटियों के सपनों और आकांक्षाओं को समर्थन देने की अपील करते हुए कहा कि शिक्षा और प्रोत्साहन के माध्यम से बेटियों को सशक्त बनाना एक प्रगतिशील समाज के निर्माण के लिए आवश्यक है। अंत में विजेताओं और प्रतिभागियों को पुरस्कार व प्रमाण पत्र वितरित कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया