home page

स्वतंत्रता दिवस-2026 से पहले सुरक्षा कड़ी, एसएसपी मोहिता शर्मा ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

 | 
स्वतंत्रता दिवस-2026 से पहले सुरक्षा कड़ी, एसएसपी मोहिता शर्मा ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक


कठुआ 05 अगस्त (हि.स.)। आगामी स्वतंत्रता दिवस-2026 और वार्षिक यात्रा के मद्देनजर एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा आईपीएस ने जिला पुलिस लाइन कठुआ में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के लिए उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।

बैठक में सेना, बीएसएफ, सीआरपीएफ, आईबी, सीआईडी सहित विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में कानून-व्यवस्था, ट्रैफिक प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा, हाईवे डोमिनेशन, होटल चेकिंग, किरायेदार सत्यापन और बॉर्डर सुरक्षा को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

एसएसपी ने सभी एजेंसियों को सतर्कता बढ़ाने, गश्त तेज करने, अचानक नाका चेकिंग करने और क्विक रिएक्शन टीम की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही सीसीटीवी निगरानी, कंट्रोल रूम के जरिए रियल टाइम मॉनिटरिंग और मजबूत संचार व्यवस्था पर जोर दिया गया।

उन्होंने आम जनता से भी सहयोग की अपील करते हुए संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत सूचना पुलिस को देने को कहा। बैठक में यह तय हुआ कि खुफिया सूचनाओं का समय पर आदान-प्रदान और संवेदनशील क्षेत्रों की कड़ी निगरानी जारी रखी जाएगी। एसएसपी ने कहा कि यात्रा और स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान जिले में शांति और सुरक्षा बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया