बच्चों का भविष्य सुरक्षित करें, नशीले पदार्थों को ना कहें: डीजीपी नलिन प्रभात
श्रीनगर, 12 अक्टूबर (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नलिन प्रभात ने सोमवार को नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खिलाफ सामूहिक लड़ाई का आह्वान किया और इस बात पर जोर दिया कि बच्चे देश का भविष्य हैं और उन्हें इस खतरे से बचाने के लिए समाज को एकजुट होना होगा।
श्रीनगर में पुलिस पब्लिक स्कूल में एक समारोह के मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए डीजीपी प्रभात ने कहा कि देश भर में नशा विरोधी अभियान शुरू किया गया है और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर में गति पकड़ रहा है।
ये छोटे बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को नशीली दवाओं से बचाना एक सामूहिक जिम्मेदारी है।
श्रीनगर में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ हालिया कार्रवाई का जिक्र करते हुए डीजीपी ने कहा कि महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। इस कार्रवाई में कई गिरफ्तारियां हुई हैं।
उन्होंने लोगों से अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने का आग्रह करते हुए कहा कि यह संपूर्ण सरकारी दृष्टिकोण के साथ पूरे समाज में लड़ा जा रहा युद्ध है। डीजीपी प्रभात ने कहा कि यह हमारा कर्तव्य है कि हम इस लड़ाई में भाग लें और नशीली दवाओं को ना कहें।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता

