कश्मीर के कुछ हिस्सों में कल से स्कूल और कॉलेज खुलेंगे: सकीना इटू
श्रीनगर, 03 मार्च (हि.स.)। सरकार ने कश्मीर के आठ जिलों में सभी स्कूल और कॉलेज खोलने का फैसला किया है। हालांकि श्रीनगर और बडगाम जिलों में शिक्षण संस्थानों को खोलने के बारे में फैसला शाम को लिया जाएगा।
मीडिया से बात करते हुए शिक्षा मंत्री सकीना इटू ने कहा कि शिक्षण संस्थान कल खुलेंगे। उन्होंने बताया, हमने कश्मीर में कल से शिक्षण संस्थान खोलने का फैसला किया है। श्रीनगर और बडगाम जिलों के बारे में फैसला शाम को लिया जाएगा। उन्होंने आगे कहा, अगर अधिकारियों ने कल कोई प्रतिबंध लगाया तो श्रीनगर और बडगाम जिलों में स्कूल और कॉलेज कल बंद रहेंगे।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि अगर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया तो सभी जिलों में शिक्षण संस्थान खुलेंगे। उन्होंने कहा, हम श्रीनगर और बडगाम जिलों के बारे में फैसला लेने के लिए शाम तक इंतजार करेंगे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

