home page

जीडीसीडब्ल्यू कठुआ में स्केल इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित

 | 
जीडीसीडब्ल्यू कठुआ में स्केल इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित


कठुआ, 13 अगस्त (हि.स.)। राजकीय महिला डिग्री कॉलेज कठुआ में विद्यार्थियों को शैक्षणिक व्यवस्था, संस्थागत सुविधाओं, छात्र अधिकारों एवं दायित्वों, मेंटरिंग व्यवस्था तथा शिकायत निवारण तंत्र से अवगत कराने के उद्देश्य से (शैक्षणिक लाभ और उत्कृष्टता के लिए छात्रों का आचरण) इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जयपाल सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, शैक्षणिक उत्कृष्टता, सक्रिय सहभागिता और जिम्मेदार आचरण का महत्व समझाते हुए कॉलेज की शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान डॉ. अमिता दुआ, प्रो. सचिनजीत सिंह, डॉ. रचना देवी, डॉ. रेनू गुप्ता, डॉ. दीपशिखा शर्मा और डॉ. अंबिका ने विभिन्न विषयों पर जानकारीपूर्ण व्याख्यान दिए। कार्यक्रम का समापन डॉ. कामिनी कपूर द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया