सतवारी पुलिस ने पांच क्विंटल संदिग्ध नकली पनीर पकड़ा
| Jun 15, 2026, 16:12 IST
जम्मू,, 15 जून (हि.स.)।
सतवारी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब पांच क्विंटल संदिग्ध नकली पनीर बरामद किया है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह पनीर बाजार में बिक्री के लिए ले जाया जा रहा था। पुलिस ने खेप को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और संबंधित विभागों को भी मामले की जानकारी दे दी गई है। बरामद पनीर के नमूने जांच के लिए भेजे जा सकते हैं ताकि इसकी गुणवत्ता और असलियत का पता लगाया जा सके।
पुलिस मामले से जुड़े लोगों से पूछताछ कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

