home page

सत शर्मा एम्स विजयपुर की गवर्निंग बॉडी के सदस्य निर्वाचित

 | 

जम्मू,, 17 अगस्त (हि.स.)।

जम्मू-कश्मीर भाजपा अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद सत शर्मा सीए को एम्स विजयपुर की गवर्निंग बॉडी का सदस्य निर्वाचित किया गया है। उनके चयन को जम्मू-कश्मीर में स्वास्थय ढांचे और चिकित्सा सेवाओं को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

सत शर्मा के राजनीतिक अनुभव और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए उम्मीद जताई गई है कि वे एम्स विजयपुर से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों और स्वास्थय सेवाओं के विस्तार में प्रभावी योगदान देंगे। उनके अनुभव का लाभ संस्थान की कार्यप्रणाली और क्षेत्र में स्वास्थय सुविधाओं को बेहतर बनाने में मिल सकता है।

उनके गवर्निंग बॉडी में शामिल होने से जम्मू-कश्मीर में स्वास्थय क्षेत्र से जुड़े बुनियादी ढांचे, चिकित्सा सुविधाओं और मरीजों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के प्रयासों को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सत शर्मा को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि उनका अनुभव और नेतृत्व जम्मू-कश्मीर के स्वास्थय क्षेत्र के विकास में उपयोगी साबित होगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता