home page

भलवाल में संस्कृत शोभा यात्रा और नशा मुक्ति रैली आयोजित

 | 

जम्मू,, 04 अगस्त (हि.स.)।

श्री कैलख ज्योतिष एवं वैदिक संस्थान ट्रस्ट द्वारा संस्कृत माह के उपलक्ष्य में भलवाल में संस्कृत शोभा यात्रा एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, प्रशासनिक अधिकारियों और गणमान्य नागरिकों ने भाग लेकर संस्कृत भाषा के संरक्षण और नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया।

इस अवसर पर विधायक शाम लाल शर्मा ने कहा कि संस्कृत भारत की सांस्कृतिक विरासत की पहचान है और नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव हैं।

ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रोहित शास्त्री ने संस्कृत, भारतीय संस्कृति और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने का आह्वान किया तथा युवाओं से नशे से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की अपील की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता