home page

बिश्नाह के बाग बस्सी दंगल पर रोक के विरोध में संत समाज की प्रेस वार्ता

 | 

जम्मू,, 07 जुलाई (हि.स.)।

बिश्नाह के बाग बस्सी गांव में प्रस्तावित दंगल पर प्रशासन द्वारा रोक लगाए जाने के विरोध में साधु-संत समाज ने बाबा परियाग नाथ जी के देवस्थान पर पत्रकार वार्ता आयोजित की। इस दौरान संत समाज ने प्रशासन से दंगल पर लगी रोक हटाने की मांग की और लोगों से 12 जुलाई (रविवार) को आयोजित होने वाले दंगल में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

वक्ताओं ने कहा कि यह आयोजन क्षेत्र की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा से जुड़ा है तथा इसे शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित किया जाना चाहिए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता