सैनिक कॉलोनी कोऑपरेटिव सोसायटी की बैठक दूसरी बार भी रद्द
| Sep 1, 2026, 15:07 IST
जम्मू,, 01 सितंबर (हि.स.)।
सैनिक कॉलोनी कोऑपरेटिव सोसायटी के सदस्यों की बैठक दूसरी बार भी पर्याप्त कोरम पूरा नहीं होने के कारण रद्द हो गई। बैठक में कुल 1,420 सदस्यों की मौजूदगी अपेक्षित थी लेकिन मौके पर केवल 48 सदस्य ही पहुंचे। सदस्यों की संख्या पूरी नहीं होने के चलते बैठक आगे नहीं बढ़ सकी। इस दौरान कोऑपरेटिव सोसायटी की जॉइंट रजिस्ट्रार प्रीति शर्मा भी मौके पर मौजूद रहीं। इससे पहले भी बैठक रद्द हो चुकी है। लगातार दूसरी बार बैठक रद्द होने से सोसायटी के सदस्यों के बीच चर्चा का माहौल बना हुआ है।
वहीं सोसायटी के पूर्व अध्यक्ष जय सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में सदस्यों और सोसायटी से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को सामने रखा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

