पुंछ में नियंत्रण रेखा के पास एक जंग लगे मोर्टार गोले को सुरक्षित रूप से किया गया निष्क्रिय
| Oct 31, 2026, 14:43 IST
पुंछ, 31 अक्टूबर (हि.स.)। शनिवार को जम्मू और कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास एक जंग लगे मोर्टार गोले को सुरक्षित रूप से निष्क्रिय कर दिया गया।
अधिकारियों ने बताया कि सुबह करीब 9:50 बजे सवजियान सेक्टर में एक अग्रिम चौकी के पास यह बिना फटा गोला देखा गया जिसके बाद सेना ने एहतियात के तौर पर इलाके की घेराबंदी कर दी। इसके बाद बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया और आवश्यक सावधानी बरतते हुए उपकरण को निष्क्रिय कर दिया गया। उन्होंने बताया कि इस प्रक्रिया में कोई नुकसान नहीं हुआ है।
अधिकारियों ने बताया कि माना जा रहा है कि सीमा पार गोलाबारी के दौरान पाकिस्तानी सेना द्वारा दागा गया यह गोला टकराने पर फटा नहीं और मौके पर ही बिना फटे बम के रूप में पड़ा रहा।
----
हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

