home page

टांडा-रतिया सड़क की बदहाली पर ग्रामीणों का जोरदार प्रदर्शन

 | 

जम्मू,, 23 अगस्त (हि.स.)।

आरएस पुरा के टांडा-रतिया सड़क की बदहाल हालत को लेकर क्षेत्र के ग्रामीणों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और सरकार व संबंधित विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीण रजिंदर सिंह ने कहा कि सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं, जिसके कारण राहगीरों और वाहन चालकों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण प्रीतम लाल और सोमराज ने आरोप लगाया कि लंबे समय से सड़क की हालत खराब होने के बावजूद संबंधित विभाग और क्षेत्र के विधायक की ओर से इसकी सुध नहीं ली जा रही है। प्रदर्शनकारियों ने जम्मू-कश्मीर सरकार से सड़क की जल्द मरम्मत करवाकर इसे यातायात के योग्य बनाने की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़क की हालत में सुधार नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता