home page

आर.एस.पुरा पुलिस ने ड्रग तस्कर को किया गिरफ्तार

 | 
आर.एस.पुरा पुलिस ने ड्रग तस्कर को किया गिरफ्तार


जम्मू, 05 फ़रवरी (हि.स.)।

जम्मू के आर.एस.पुरा पुलिस स्टेशन ने ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया और 6.78 ग्राम हेरोइन (चीता) बरामद की। नशीली दवाओं की तस्करी और दुरुपयोग के खिलाफ अपने अभियान को जारी रखते हुए आर.एस.पुरा पुलिस ने एक और सफलता हासिल की है। पुलिस स्टेशन आर.एस.पुरा के अधिकार क्षेत्र में आने वाले चोहला के एक ड्रग तस्कर से 6.78 ग्राम हेरोइन (चीता) बरामद की गई है।

आर.एस.पुरा पुलिस स्टेशन की एक पुलिस टीम जिसका नेतृत्व पीएसआई विशाल सिंह कर रहे थे ने एसएचओ इंस्पेक्टर रवि सिंह परिहार के मार्गदर्शन में और एसपी मुख्यालय जम्मू और एसडीपीओ (आर.एस.पुरा) के समग्र पर्यवेक्षण में 04.01.2026 को पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में नियमित गश्त के दौरान चोहला में नाका लगाया और पंजीकरण संख्या जेके02सीएम -1980 वाली एक स्कूटी को जांच के लिए रोका।

जाँच के दौरान राइडर विशाल कुमार, पुत्र तरसेम लाल, निवासी सिधर, तहसील सुचेतगढ़, जिला जम्मू के कब्जे से 6.78 ग्राम हेरोइन जैसा पदार्थ बरामद किया गया है। इस संबंध में पुलिस स्टेशन आर.एस.पुरा में एफआईआर संख्या 28/2026 धारा 8/21/22/60 एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, प्रतिबंधित पदार्थ और स्कूटी जब्त कर ली गई है और आगे की जांच जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / SONIA LALOTRA