अखनूर में रॉकी और धीरज मेमोरियल टेस्ट मैच का आगाज, रॉकी वॉरियर्स और सिंह क्लब के बीच मुकाबला
| Nov 21, 2026, 16:17 IST
जम्मू,, 21 नवंबर (हि.स.)।
अखनूर में रॉकी और धीरज की याद में मेमोरियल टेस्ट मैच का आयोजन किया गया। इस मुकाबले में रॉकी वॉरियर्स और सिंह क्लब की टीमें आमने-सामने हैं। मैच की शुरुआत टॉस के साथ हुई जिसमें रणदीप ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। इस मेमोरियल मैच का मुख्य उद्देश्य रॉकी और धीरज की यादों को संजोए रखना और युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देना है। आयोजकों ने इस मुकाबले के जरिए दोनों की याद में एक खास खेल आयोजन की शुरुआत की है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

