home page

महानपुर कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता व नेत्र जांच शिविर आयोजित

 | 
महानपुर कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता व नेत्र जांच शिविर आयोजित


कठुआ, 27 मार्च (हि.स.)। राजकीय डिग्री कॉलेज महानपुर में सड़क सुरक्षा जागरूकता और नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन रोड सेफ्टी संयोजक निशा भगत द्वारा प्राचार्य डॉ. संगीता सुदान के मार्गदर्शन में किया गया, जबकि मंच संचालन डॉ. सपना देवी ने किया।

कार्यक्रम में डॉ. सोनिका शर्मा ने सड़क सुरक्षा उपायों और नियमित नेत्र जांच के महत्व पर प्रकाश डाला। वरिष्ठ तकनीशियन सत्य पाठक ने विद्यार्थियों, स्टाफ व अन्य कर्मचारियों की आंखों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया और जरूरतमंदों को आई ड्रॉप्स भी वितरित किए। इस दौरान कॉलेज के कई प्राध्यापक मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और नेत्र स्वास्थ्य के प्रति सजग करना रहा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया