home page

ऋषि दत्त शर्मा बने जम्मू कंटोनमेंट बोर्ड के उपाध्यक्ष, पद एवं गोपनीयता की दिलाई गई शपथ

 | 

जम्मू,, 25 जुलाई (हि.स.)। जम्मू कंटोनमेंट बोर्ड में आज उपाध्यक्ष पद के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा मंत्रालय द्वारा नामित सदस्य ऋषि दत्त शर्मा को बोर्ड के अध्यक्ष ब्रिगेडियर मनदीप सिंह कहलों, विधायक चौधरी विक्रम रंधावा और बोर्ड के सीईओ डॉ. नितीश गुप्ता की मौजूदगी में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

शपथ ग्रहण के बाद सभी सदस्यों ने उन्हें बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की कामना की। इसके बाद आयोजित बोर्ड बैठक में जम्मू कंटोनमेंट क्षेत्र में सीवरेज सिस्टम विकसित करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता