home page

पीएमएजीवाई के तहत गांव विकास योजनाओं की समीक्षा, समग्र विकास के लिए विभागीय समन्वय पर जोर

 | 
पीएमएजीवाई के तहत गांव विकास योजनाओं की समीक्षा, समग्र विकास के लिए विभागीय समन्वय पर जोर


कठुआ, 25 जुलाई (हि.स.)। डीसी कठुआ राजेश शर्मा ने शनिवार को प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत चयनित गांवों के लिए तैयार ग्राम विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।

बैठक में सीपीओ रंजीत ठाकुर, एसीडी अखिल सदोत्रा, बीडीओ कठुआ, नगरी और कीढ़ियां-गंडियाल सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे जबकि जिला पंचायत अधिकारी आमिर चौधरी व अन्य अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े। बैठक के दौरान वीएलसीसी द्वारा प्रस्तावित कार्यों पर चर्चा करते हुए विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रभावी समन्वय के माध्यम से गांवों की विकासात्मक जरूरतों को पूरा करने पर जोर दिया गया।

उपायुक्त ने निर्देश दिए कि योजनाएं स्थानीय जरूरतों के अनुरूप व योजना के दिशा-निर्देशों के तहत तैयार की जाएं तथा सभी विभाग आपसी तालमेल से कार्य कर समयबद्ध ढंग से इन्हें अंतिम रूप दें ताकि योजना के उद्देश्यों को प्रभावी तरीके से हासिल किया जा सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया