home page

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा, लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे के निर्देश

 | 
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा, लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे के निर्देश


कठुआ, 14 नवंबर (हि.स.)। उपायुक्त कठुआ राजेश शर्मा ने शनिवार को डीसी कार्यालय परिसर में संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन और प्रगति की समीक्षा की।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने योजना के तहत हुए पंजीकरण, लंबित आवेदनों और घरों की छतों पर सोलर सिस्टम लगाने की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सोलर सिस्टम की स्थापना से जुड़े सभी लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से काम करें और कार्य में आ रही बाधाओं को तत्काल दूर करें। साथ ही स्थापित सोलर सिस्टम का समय पर निरीक्षण करने तथा पात्र लाभार्थियों को निर्धारित समयसीमा में योजना का लाभ सुनिश्चित करने पर जोर दिया। बैठक में मुख्य योजना अधिकारी रंजीत ठाकुर, जेपीडीसीएल कठुआ के एक्सईएन सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं अन्य हितधारक मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया