home page

स्वतंत्रता दिवस तैयारियों की समीक्षा, समय पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश

 | 
स्वतंत्रता दिवस तैयारियों की समीक्षा, समय पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश


सांबा, 07 अगस्त (हि.स.)। डीसी सांबा आयुषी सूदन आईएएस ने शुक्रवार को जिला प्रशासनिक परिसर नंदनी हिल्स में बैठक कर स्वतंत्रता दिवस 2026 समारोह की तैयारियों की समीक्षा की।

बैठक में समारोह स्थल की तैयारियां, सुरक्षा व कानून-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, स्वच्छता, बिजली-पानी आपूर्ति, स्वास्थ्य सेवाएं, परिवहन व पार्किंग, बैठने की व्यवस्था, ध्वनि प्रणाली, सांस्कृतिक कार्यक्रम, परेड रिहर्सल और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।

उपायुक्त ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि सभी कार्य समय से पहले पूर्ण किए जाएं और आपसी समन्वय के साथ व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने स्वच्छता, निर्बाध सेवाएं, पर्याप्त सुरक्षा और आपातकालीन व्यवस्थाओं पर विशेष जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा और पेशेवर तरीके से करें ताकि स्वतंत्रता दिवस समारोह गरिमापूर्ण ढंग से आयोजित हो सके। बैठक में एडीसी, एसीआर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसडीएम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया