home page

डिजिटल भारत निधि की समीक्षा-डीसी कठुआ ने पहाड़ी क्षेत्रों में तेज इंटरनेट विस्तार पर दिया जोर

 | 
डिजिटल भारत निधि की समीक्षा-डीसी कठुआ ने पहाड़ी क्षेत्रों में तेज इंटरनेट विस्तार पर दिया जोर


कठुआ, 10 जुलाई (हि.स.)। डीसी कठुआ राजेश शर्मा ने शुक्रवार को डिजिटल भारत निधि के तहत ग्रामीण इंटरनेट कनेक्टिविटी की प्रगति की समीक्षा बैठक की। बैठक में बीएसएनएल सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।

बीएसएनएल अधिकारियों ने बताया कि कठुआ, हीरानगर, मढ़हीन और डिंगा अंब के पंचायत घरों तक फाइबर इंटरनेट सुविधा पहुंचाई जा चुकी है तथा ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर ब्रॉडबैंड कनेक्शन देने का कार्य जारी है। साथ ही समग्र शिक्षा कार्यक्रम के तहत सरकारी स्कूलों में भी इंटरनेट कनेक्टिविटी बढ़ाई जा रही है। समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने बसोहली, बिलावर और बनी जैसे पहाड़ी क्षेत्रों में इंटरनेट सुविधा के विस्तार पर विशेष जोर देते हुए कार्य में तेजी लाने और समयबद्ध तरीके से परियोजना पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने आम लोगों को इस सुविधा के प्रति जागरूक करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार पर भी बल दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया