home page

आरएस पुरा में बढ़े हुए बिजली बिलों के खिलाफ लोगों ने प्रदर्शन किया

 | 

जम्मू,, 22 जून (हि.स.)।

आरएस पुरा कस्बे में बिजली के अत्यधिक बिलों को लेकर लोगों ने समाज सेवक इंद्रजीत सुदन की अध्यक्षता में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि उन्हें जरूरत से ज्यादा बिजली बिल भेजे जा रहे हैं जिससे आम उपभोक्ताओं को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने कहा कि शिकायत लेकर बिजली विभाग के कार्यालय जाने पर उनकी सुनवाई नहीं होती और अधिकारियों का रवैया उदासीन बना हुआ है।

प्रदर्शन के दौरान लोगों ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों पर भी नाराजगी जताते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान किए गए वादे अब तक पूरे नहीं किए गए हैं। प्रदर्शनकारियों ने सरकार और बिजली विभाग से समस्या का जल्द समाधान करने तथा उपभोक्ताओं को राहत देने की मांग की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता