home page

सांबा-मानसर-उधमपुर मार्ग की खस्ताहाल हालत के विरोध में विभिन्न गांवों के लोगों ने सड़क बंद कर किया प्रदर्शन

 | 

सांबा, 31 अगस्त (हि.स.)।

जम्मू संभाग के सांबा जिले के पहाड़ी क्षेत्र नड ब्लॉक के विभिन्न गांवों के लोगों ने सोमवार को सांबा-मानसर-उधमपुर मार्ग की खस्ताहाल हालत के विरोध में सड़क बंद कर प्रदर्शन किया और प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़क की मुरम्मत नहीं की गई तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सड़क लंबे समय से खराब हालत में है जिससे क्षेत्र के लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन और संबंधित विभाग से सड़क की तत्काल मुरम्मत और ब्लैकटॉपिंग कराने की मांग की है।

प्रदर्शन की सूचना मिलने पर सांबा जिला प्रशासन के तहसीलदार, सीमा सड़क संगठन की टीम और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा प्रदर्शनकारियों से बातचीत की।

अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि सड़क की समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी और करीब 15 दिनों के भीतर इस मामले को हल करने का प्रयास किया जाएगा। आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारियों ने अपना प्रदर्शन समाप्त किया हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय में सड़क की मुरम्मत शुरू नहीं हुई तो वे दोबारा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता