मिशन वात्सल्य के तहत 569 बच्चों को सहायता की सिफारिश
| Sep 10, 2026, 19:35 IST
कठुआ, 10 सितंबर (हि.स.)। जिला उपायुक्त राजेश शर्मा की अध्यक्षता में गुरुवार को स्पॉन्सरशिप फोस्टर अप्रूवल कमेटी की बैठक हुई जिसमें मिशन वात्सल्य के तहत विभिन्न मामलों की समीक्षा की गई।
बैठक में अनाथ, एकल अभिभावक वाले और दिव्यांग बच्चों सहित कमजोर वर्गों से संबंधित 569 पात्र बच्चों को स्पॉन्सरशिप सहायता प्रदान करने की सिफारिश की गई। डीसी ने अधिकारियों को पात्र बच्चों तक समय पर सहायता पहुंचाने तथा उनकी शिक्षा, देखभाल, संरक्षण और समग्र कल्याण से जुड़ी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मामलों की नियमित निगरानी पर भी जोर दिया ताकि पात्र लाभार्थियों को बिना देरी के योजनाओं का लाभ मिल सके।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

