home page

रियासी पुलिस ने मवेशी तस्कर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की

 | 

रियासी, 25 फ़रवरी (हि.स.)।

विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिली कि नाज़िर अहमद पुत्र नूर माई निवासी झंडी तहसील ठकराकोट, जिला रियासी मवेशियों की अवैध तस्करी में लिप्त है। सूचना में यह भी पता चला कि उक्त व्यक्ति अवैध खरीद-फरोख्त के उद्देश्य से दो बैलों को क्रूर तरीके से पैदल ले जा रहा था और थंडापानी से झंडी माथा होते हुए श्रीनगर की ओर जा रहा था। उक्त सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पौनी पुलिस स्टेशन ने कानूनी कार्यवाही शुरू की।

इस संबंध में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 223 और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11(1)(ए) के तहत पुलिस स्टेशन पौनी में एफआईआर संख्या 10/2026 दर्ज की गई है। मामले की आगे की जांच जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रमेश गुप्ता