रियासी पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ अपनी मुहिम तेज की, बाणगंगा में प्रीगाबालिन कैप्सूल बरामद, एक व्यक्ति गिरफ्तार
रियासी, 22 नवंबर (हि.स.)। नशीले पदार्थों के दुरुपयोग और उनकी अवैध तस्करी के खिलाफ अपनी निरंतर कार्रवाई को जारी रखते हुए रियासी पुलिस ने बाणगंगा इलाके में नियमित गश्त के दौरान एक व्यक्ति को पकड़ा और उसके पास से 154 प्रीगाबालिन कैप्सूल बरामद किए। पुलिस चौकी बाणगंगा की एक गश्ती टीम ने नियमित गश्त के दौरान जगदीश कुमार (47) पुत्र कृष्ण चंद निवासी भगता, कटरा को पकड़ा। उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से 154 प्रीगाबालिन कैप्सूल बरामद हुए।
प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी पहले भी प्रीगाबालिन कैप्सूल से जुड़े एक मामले में शामिल रहा है। इस संबंध में कटरा पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी नंबर 312/2026 (धारा 223 बीएनएस के तहत) दर्ज है। कानून के अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता

