home page

रियासी पुलिस ने कटरा में हेरोइन के साथ ड्रग तस्कर को किया गिरफ्तार

 | 

रियासी, 30 मार्च (हि.स.)।

नशीले पदार्थों के खिलाफ निरंतर अभियान और नशामुक्त समाज सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला पुलिस रियासी ने एक और सफलता हासिल की जब कटरा के जीजी चौक पर एक विशेष नाका लगाया गया। नाके की जांच के दौरान कटरा के चाय बागान निवासी विपिन शर्मा पुत्र दिव्यांश शर्मा को नियमित जांच के लिए रोका गया।

उसकी तलाशी लेने पर, पुलिस दल ने उसके पास से 3 ग्राम हेरोइन (चिट्टा जैसा पदार्थ) बरामद की। त्वरित कार्रवाई करते हुए कटरा पुलिस स्टेशन में एफआईआर संख्या 86/2026 धारा 8/21/22 एनडीपीएस अधिनियम के तहत दर्ज की गई है और आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रमेश गुप्ता