श्रीनगर में आग लगने से रेडीमेड दुकान क्षतिग्रस्त
| Apr 22, 2026, 14:30 IST
श्रीनगर, 22 अप्रैल (हि.स.)। बुधवार को श्रीनगर के लाल चौक में होटल लाला रुख के पास आग लगने की घटना में एक रेडीमेड दुकान क्षतिग्रस्त हो गई। एक अधिकारी ने बताया कि घटना के तुरंत बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है, लेकिन किसी की जान जाने या घायल होने की कोई सूचना नहीं है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता

