home page

हरियाणा में कश्मीरियों पर हमले को लेकर रविंदर रैना ने जताई नाराजगी, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

 | 

जम्मू,, 18 अक्टूबर (हि.स.)।

हरियाणा में कश्मीरी यात्रियों पर हुए कथित हमले की भाजपा नेता रविंदर रैना ने कड़ी निंदा की है। उन्होंने घटना पर नाराजगी जताते हुए इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

यह मामला हरियाणा के करनाल के पास श्रीनगर जा रही एक यात्री बस पर कथित पथराव की घटना से जुड़ा है। इस घटना में बस को नुकसान पहुंचने और एक बुजुर्ग यात्री के घायल होने की जानकारी सामने आई थी।

रविंदर रैना ने घटना की निंदा करते हुए मांग की कि हमले में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाए।

उन्होंने कश्मीरी यात्रियों पर हमले को गंभीर मामला बताते हुए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाने पर जोर दिया।

इस घटना को लेकर जम्मू-कश्मीर में भी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठाई जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता