home page

राष्ट्रीय हिंद संग ने किया विरोध प्रदर्शन

 | 

जम्मू,, 14 मई (हि.स.)। राष्ट्रीय हिंद संघ ने आज कथित अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ जम्मू में विरोध प्रदर्शन आयोजित किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने “गो बैक बांग्लादेशी गो बैक” जैसे नारे लगाए और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रीय सुरक्षा, अवैध बसावट और जनसंख्या संतुलन से जुड़े मुद्दों पर चिंता जताते हुए कहा कि बिना वैध दस्तावेजों के रह रहे अवैध प्रवासियों की पहचान कर उन्हें देश से बाहर भेजा जाना चाहिए। संगठन के प्रतिनिधियों ने मांग की कि व्यापक सत्यापन अभियान चलाया जाए और अवैध घुसपैठ रोकने के लिए कड़े कानून लागू किए जाएं।

प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने प्रशासन से स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा और हितों को प्राथमिकता देने की अपील की। संगठन ने कहा कि यह प्रदर्शन सरकार और प्रशासन का ध्यान इस मुद्दे की ओर आकर्षित करने के उद्देश्य से किया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता