राष्ट्रीय बजरंग दल का श्रीनगर आतंकी हमले के विरोध में प्रदर्शन, पाकिस्तान का झंडा फूंका
| Jul 23, 2026, 16:18 IST
जम्मू,, 23 जुलाई (हि.स.)।
श्रीनगर में हुए आतंकी हमले जिसमें जम्मू-कश्मीर पुलिस का एक जवान बलिदान हो गया था के विरोध में राष्ट्रीय बजरंग दल ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान का झंडा जलाकर आतंकवाद के खिलाफ नारेबाजी की और घटना की कड़ी निंदा की।
प्रदर्शनकारियों ने आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए शहीद पुलिसकर्मी को श्रद्धांजलि भी अर्पित की।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

