home page

पशु तस्करी रोकने वाले ट्रैफिक कर्मियों का सम्मान

 | 

जम्मू,, 16 सितंबर (हि.स.)।

पशु तस्करी को रोकने के दौरान अपनी जान की परवाह किए बिना ड्यूटी निभाने वाले ट्रैफिक विभाग के कर्मचारियों को राष्ट्रीय बजरंग दल की ओर से सम्मानित किया गया।

संगठन ने कर्मियों के साहस, कर्तव्यनिष्ठा और पशु तस्करी पर अंकुश लगाने के प्रयासों की सराहना की। इस दौरान संगठन की ओर से कहा गया कि चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में अपनी जिम्मेदारी निभाने वाले कर्मचारियों का सम्मान उनके मनोबल को बढ़ाने के साथ-साथ अन्य कर्मियों को भी कर्तव्य के प्रति प्रेरित करता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता