home page

दौड़े भी, सफाई भी की-कठुआ में विद्यार्थियों ने दिया स्वच्छता का संदेश

 | 
दौड़े भी, सफाई भी की-कठुआ में विद्यार्थियों ने दिया स्वच्छता का संदेश


कठुआ, 01 अक्टूबर (हि.स.)। सेवा पर्व 2026 के तहत नगर परिषद कठुआ ने लिटिल एंजल्स हायर सेकेंडरी स्कूल के सहयोग से प्लॉगिंग रन का आयोजन किया। अभियान का उद्देश्य स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और नागरिकों की भागीदारी के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

अतिरिक्त उपायुक्त कठुआ महिमा मदान ने बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने विद्यार्थियों और नागरिकों से सार्वजनिक स्थानों की स्वच्छता बनाए रखने तथा इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल नगर निकायों की जिम्मेदारी नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्लॉगिंग रन के दौरान विद्यार्थियों और अन्य प्रतिभागियों ने दौड़ते-चलते सार्वजनिक स्थानों से कचरा एकत्र किया और लोगों को उचित कचरा निस्तारण के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर नगर परिषद के सीईओ अमित शर्मा सहित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया