home page

यात्री बस और पुलिस वाहन की टक्कर में एसएचओ समेत चार लोग घायल

 | 

रामबन, 08 नवंबर (हि.स.)।

जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर रामबन जिले के चंदरकोट के पास बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहाँ यात्री बस और पुलिस वाहन की टक्कर में एसएचओ समेत चार लोग घायल हो गए। हादसे के वक्त बीजेपी नेत सुनील शर्मा का काफिला भी वहां से गुजर रहा था। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर चंदेरकोट के पास एक यात्री बस, चंदेरकोट पुलिस स्टेशन की गाड़ी से टकरा गई। उस समय जम्मू-कश्मीर विधानसभा में विपक्ष के नेता सुनील शर्मा के काफिले को सुरक्षा देते हुए गाड़ियां वहां से गुजर रही थीं।

इस हादसे में चंदेरकोट के एसएचओ इंस्पेक्टर विक्की थापा और तीन अन्य लोग घायल हो गए। सभी चार घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल रामबन ले जाया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह