रामबन पुलिस ने बाटोत में होटलों की जाँच की
| Oct 17, 2026, 16:49 IST
रामबन, 17 अक्टूबर (हि.स.)। लगातार जारी सुरक्षा उपायों के तहत बाटोत पुलिस स्टेशन ने बाटोत कस्बे के होटलों में मेहमानों की जानकारी सत्यापित करने और निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए जाँच की। यह अभियान रामबन जिला पुलिस द्वारा सुरक्षा को मजबूत करने, सतर्कता बनाए रखने और किसी भी गैरकानूनी गतिविधि को रोकने के निरंतर प्रयासों का हिस्सा है।
रामबन जिला पुलिस ने होटल मालिकों और आम जनता से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने का आग्रह किया ।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

