जम्मू में राम माधव ने कांग्रेस के 'वोट चोरी' अभियान पर पलटवार किया
| Nov 3, 2026, 14:49 IST
जम्मू, 03 नवंबर (हि.स.)।
भाजपा के वरिष्ठ नेता राम माधव ने जम्मू में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कांग्रेस के 'वोट चोरी' अभियान पर पलटवार किया। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनावों में गड़बड़ी का इतिहास कांग्रेस से भी जुड़ा रहा है। राम माधव ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि चुनावी गड़बड़ियों के मामले में हाईकोर्ट ने उनके खिलाफ फैसला सुनाया था।
उन्होंने जम्मू-कश्मीर के पुराने विधानसभा चुनावों का मुद्दा भी उठाया और आरोप लगाया कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और फारूक अब्दुल्ला के दौर में चुनावों में धांधली करवाई गई थी। राम माधव ने इन घटनाओं का हवाला देते हुए कांग्रेस के मौजूदा 'वोट चोरी' अभियान पर सवाल उठाए।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

