राजौरी में फिल्टर प्लांट के पास एक बुजुर्ग व्यक्ति संदिग्ध हालात में मृत पाया गया
| Jun 26, 2026, 11:25 IST
जम्मू, 26 जून (हि.स.)। शुक्रवार सुबह राजौरी के धनी धर इलाके में फिल्टर प्लांट के पास एक बुजुर्ग व्यक्ति संदिग्ध हालात में मृत पाया गया। मृतक की पहचान भैतुल्ल खान (65) पुत्र शेर खान निवासी ठुडी गांव के रूप में हुई है।
अधिकारियों के अनुसार धनी धर इलाके के फिल्टर प्लांट में एक शव मिलने की सूचना मिली थी। इसके बाद तुरंत पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को इलाके से बरामद किया। इसके बाद कानूनी औपचारिकताओं के लिए मुर्दाघर भेज दिया गया।
पुलिस ने मामले का संज्ञान ले लिया है और मौत का कारण पता लगाने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह

