home page

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में नियंत्रित विस्फोट के ज़रिए आईईडी को किया नष्ट

 | 

राजौरी, 21 जुलाई (हि.स.)।

जम्मू-कश्मीर के राजौरी ज़िले में एक इम्प्रोवाइज़्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) मिला जिसे बाद में विशेषज्ञों ने नियंत्रित विस्फोट के ज़रिए नष्ट कर दिया।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक सोमवार देर शाम अर्गी डल्होरी गांव में सेना की सर्च पार्टी को यह आईईडी दिखाई दिया। उन्होंने बताया कि घटना स्थल पर तुरंत बम निरोधक दस्ते (बीडीएस) को भेजा गया और देर रात नियंत्रित विस्फोट के ज़रिए विस्फोटक सामग्री को नष्ट कर दिया गया।

इस किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ और एक बड़े नुकसान को समय रहते टाल दिया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह