राजौरी में प्रशिक्षण के दौरान सेना का जवान लापता
| Mar 9, 2026, 19:47 IST
राजौरी, 09 मार्च (हि.स.)। राजौरी जिले के सुंदरबनी क्षेत्र में नदी पार करने के प्रशिक्षण (आरसीटी) अभ्यास के दौरान सेना का एक जवान लापता हो गया। लापता जवान की पहचान सिपाही अक्षत शर्मा के रूप में हुई है, जो आज दोपहर करीब 12 बजे लापता हो गया।
अधिकारियों ने बताया कि जवान को खोजने के लिए भारतीय सेना और नागरिक एजेंसियों के सभी उपलब्ध संसाधनों का उपयोग करते हुए व्यापक तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह

