home page

युवाओं को नशे से बचाने के लिए एकजुट हो समाज, नार्को टेररिज्म को लेकर राजेश केसरी ने जताई चिंता

 | 

जम्मू,, 25 नवंबर (हि.स.)।

शिवसेना हिंदुस्तान जम्मू-कश्मीर के अध्यक्ष पंडित राजेश केसरी ने राजौरी जिले में नशा विरोधी जागरूकता अभियान में भाग लेते हुए समाज के सभी वर्गों से युवाओं को नशे से बचाने के लिए एकजुट होने की अपील की।

उन्होंने जम्मू-कश्मीर में बढ़ती नशे की समस्या पर चिंता जताते हुए पाकिस्तान पर नशे के जरिए युवाओं को बर्बाद करने और नार्को टेररिज्म को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। केसरी ने अभिभावकों से अपने बच्चों की गतिविधियों और संगति पर नजर रखने तथा उनके साथ नियमित बातचीत करने की अपील की।

उन्होंने सामाजिक संगठनों और स्थानीय समितियों से भी नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से बचाना केवल सामाजिक जिम्मेदारी नहीं बल्कि राष्ट्रीय कर्तव्य भी है।

इस अवसर पर नौशेरा के शिवसेना हिंदुस्तान अध्यक्ष राकेश चौधरी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता