home page

बारिश के बाद जलभराव पर गौरव चोपड़ा ने प्रशासन की ड्रेनेज व्यवस्था पर उठाए सवाल

 | 

जम्मू,, 17 सितंबर (हि.स.)।

कुछ घंटों की बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में हुए जलभराव को लेकर गौरव चोपड़ा ने प्रशासन की ड्रेनेज व्यवस्था पर सवाल उठाए।

पवन आइसक्रीम क्षेत्र, आईआईआईएम रोड और कैनाल रोड का दौरा करने के बाद उन्होंने कहा कि सामान्य बारिश के बाद सड़कों पर पानी जमा होना शहरी ड्रेनेज, स्टॉर्म-वॉटर मैनेजमेंट और आपदा प्रतिक्रिया व्यवस्था की समीक्षा की जरूरत को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी का वास्तविक आकलन केवल सड़कों, लाइटों और सौंदर्यीकरण से नहीं बल्कि बारिश के दौरान जल निकासी, यातायात प्रबंधन और आपातकालीन सेवाओं की निर्बाध आवाजाही से होना चाहिए। गौरव चोपड़ा ने अस्पतालों तक एंबुलेंस की सुचारू आवाजाही के लिए इमरजेंसी मेडिकल कॉरिडोर विकसित करने, जलभराव वाले स्थानों पर रियल-टाइम वाटर लेवल मॉनिटरिंग, ड्रेनेज की नियमित डी-सिल्टिंग और क्षमता ऑडिट की मांग की।

उन्होंने पवन आइसक्रीम-आईआईआईएम रोड-कैनाल रोड सहित प्रमुख जलभराव वाले क्षेत्रों का स्वतंत्र तकनीकी ड्रेनेज ऑडिट करवाकर स्थायी समाधान के लिए समयबद्ध कार्ययोजना बनाने की मांग की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता