home page

जम्मू में बारिश और ओलावृष्टि से गर्मी से मिली राहत

 | 

जम्मू,, 24 जून (हि.स.)।

पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बाद बुधवार को जम्मू में हुई बारिश और ओलावृष्टि ने लोगों को बड़ी राहत पहुंचाई। दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली और तेज हवाओं के साथ कई क्षेत्रों में बारिश शुरू हो गई। कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई, जिससे तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई।

बारिश के चलते जहां लोगों को झुलसा देने वाली गर्मी से राहत मिली, वहीं मौसम सुहावना हो गया। सड़कों, बाजारों और रिहायशी इलाकों में लोगों ने राहत की सांस ली। कई दिनों से गर्मी और उमस से परेशान लोग बारिश का आनंद लेते नजर आए।

सबसे ज्यादा उत्साह बच्चों में देखने को मिला। बारिश शुरू होते ही बच्चे घरों से बाहर निकल आए और उन्होंने बारिश तथा ओलावृष्टि का जमकर आनंद लिया। कई जगह बच्चों को बारिश में खेलते और मस्ती करते देखा गया।

मौसम में आए इस बदलाव से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी मौसम में बदलाव बना रह सकता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता