पुरानी मंडी बाजार 18 से 20 जून तक बंद रहेगा
| Jun 11, 2026, 15:26 IST
जम्मू,, 11 जून (हि.स.)।
पुरानी मंडी बाजार के व्यापारियों ने आगामी ग्रीष्मकालीन अवकाश के चलते 18 जून से 20 जून तक बाजार बंद रखने का निर्णय लिया है। व्यापारिक संगठनों के अनुसार इस अवधि के दौरान बाजार में सभी व्यावसायिक गतिविधियां बंद रहेंगी और दुकानदार तीन दिवसीय अवकाश पर रहेंगे। व्यापारियों ने ग्राहकों और आम लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि आवश्यक खरीदारी अवकाश अवधि से पहले कर लें। निर्धारित अवधि के बाद 21 जून से बाजार में सामान्य रूप से व्यापारिक गतिविधियां फिर शुरू हो जाएंगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

