सेवा पर्व में सियारा में लगेगा जन शिकायत निवारण शिविर, 30 सितंबर को अधिकारी सुनेंगे लोगों की समस्याएं
बनी, 29 सितंबर (हि.स.)। सेवा पर्व के तहत उपमंडल बनी प्रशासन की ओर से 30 सितंबर को मेला ग्राउंड पंचायत घर सियारा के पास सुबह साढे 11 बजे जन शिकायत निवारण शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में क्षेत्रवासियों की समस्याओं और शिकायतों को मौके पर सुनकर उनके समाधान की दिशा में कार्रवाई की जाएगी।
एसडीएम बनी सुंदीप कुमार जेकेएएस ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिविर में निर्धारित समय और स्थान पर व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहने के निर्देश जारी किए हैं। शिविर में तहसीलदार बनी, बीडीओ, सीडीपीओ, डीएसपी एसओजी, बीएमओ, जेडईओ, एसएचओ बनी सहित पीडब्ल्यूडी/पीएमजीएसवाई, जल शक्ति, जेपीडीसीएल, कृषि, वन, भेड़ एवं ऊन विकास, बागवानी, पशुपालन, समाज कल्याण और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारी मौजूद रहेंगे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

