home page

भगवती नगर पुल की अप्रोच रोड की प्रोटेक्शन वॉल धंसी

 | 

जम्मू,, 03 सितंबर (हि.स.)।

जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही बारिश के बीच जिला जम्मू के भगवती नगर पुल की अप्रोच रोड के किनारे बनी प्रोटेक्शन वॉल के धंसने से सड़क की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। दीवार के एक हिस्से में दरारें आने और जमीन खिसकने से स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

स्थानीय लोगों के अनुसार लगातार बारिश और तवी नदी के बढ़े जलस्तर के कारण अप्रोच रोड के किनारे की मिट्टी कमजोर हुई है जिससे प्रोटेक्शन वॉल पर दबाव बढ़ गया है। लोगों ने आशंका जताई है कि यदि समय रहते मरम्मत और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए तो सड़क का हिस्सा भी प्रभावित हो सकता है। भगवती नगर पुल पहले भी भारी बारिश और बाढ़ के कारण क्षतिग्रस्त हो चुका है जिसके बाद इसकी बहाली की गई थी। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से तत्काल मौके का निरीक्षण करवाकर धंस रही दीवार को मजबूत करने और अप्रोच रोड की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि पुल पर यातायात के दबाव को देखते हुए किसी भी तरह की लापरवाही गंभीर हादसे का कारण बन सकती है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता