home page

जन समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता-मंत्री जावेद अहमद राणा

 | 
जन समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता-मंत्री जावेद अहमद राणा


श्रीनगर, 22 मई (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर के जल शक्ति, वन, पर्यावरण एवं जनजातीय मामलों के मंत्री जावेद अहमद राणा से शुक्रवार को कई विधायकों, जन प्रतिनिधियों और विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधिमंडलों ने मुलाकात कर विकास कार्यों और जन समस्याओं से अवगत कराया।

विधायक उडी डॉ. सज्जाद शफी और हजरतबल के विधायक सलमान सागर ने अपने-अपने क्षेत्रों में पेयजल, सिंचाई सुविधाओं, बुनियादी ढांचे के विकास और लंबित परियोजनाओं को जल्द पूरा करने की मांग उठाई। इसके अलावा जल जीवन मिशन से जुड़े ठेकेदारों ने भुगतान और प्रक्रियागत समस्याओं के समाधान की मांग की जबकि सिंचाई विभाग के मौसमी कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर मंत्री से हस्तक्षेप की अपील की। मंत्री ने सभी की समस्याएं ध्यानपूर्वक सुनते हुए आश्वासन दिया कि वास्तविक मुद्दों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उठाए गए मामलों पर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित की जाए और सरकार की जनहित एवं पारदर्शी कार्यशैली को और मजबूत किया जाए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया