बावे वाली माता मंदिर में नवरात्रि से पहले तैयारियां तेज
| Mar 18, 2026, 17:41 IST
जम्मू,, 18 मार्च (हि.स.)।
चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व से पहले बावे वाली माता मंदिर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मंदिर परिसर को सजाया जा रहा है और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन द्वारा विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।
सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है और साफ-सफाई के साथ-साथ पेयजल, बिजली और अन्य आवश्यक सुविधाओं को दुरुस्त किया जा रहा है, ताकि भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

