home page

योग दिवस की तैयारियां तेज, एडीसी बसोहली ने दिए निर्देश

 | 
योग दिवस की तैयारियां तेज, एडीसी बसोहली ने दिए निर्देश


बसोहली, 16 जून (हि.स.)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 की तैयारियों को लेकर एडीसी कार्यालय बसोहली में एक बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता एडीसी पंकज भगोत्रा ने की। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।

एडीसी ने बताया कि 20 जून को सुबह 6ः30 बजे पुरथू में योग सत्र आयोजित किया जाएगा जिसमें उपायुक्त कठुआ राजेश शर्मा मुख्य अतिथि होंगे। वहीं 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में भी सुबह 6ः30 बजे योग शिविर लगेगा। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में एडीसी ने आयुष विभाग व बीबीडीए को 50-50 योगा मैट उपलब्ध कराने, बीएमओ को एम्बुलेंस तथा जल शक्ति विभाग को पेयजल की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। आयुष विभाग के प्रशिक्षक दोनों शिविरों में योगाभ्यास कराएंगे। एडीसी ने बसोहली क्षेत्र के लोगों से 20 व 21 जून को आयोजित योग शिविरों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया